Breaking News

श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में एकादशी मेला लगा

श्रीगंगानगर के सिद्ध श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में मंगलवार को एकादशी के दिन श्याम श्रद्धालुओं का मेला लग गया है।
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस अवसर पर प्रात: काल से ही श्याम श्रद्धालुओं का प्रारंभ हो गया। श्रद्धालु अपने हाथों में रंग बिरंगी ध्वजाएं लिए श्याम श्रद्धालु बाबा श्याम के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। पूरे दिनभर भजन संकीर्तन का दौर श्याम प्रेमी महिला-पुरुष करेंगे। रात्रि 7 बजे से विशाल भजन संध्या प्रारंभ होगी। बुधवार प्रात: 8:15 बजे से खीर चूरमे की सवामणियों का महाभोग लगेगा।

No comments