Breaking News

जल संसाधन मंत्री को काश्तकारों ने समस्याएं बताई

श्रीगंगानगर में किसान संघर्ष समिति ने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को काश्तकारों की विभिन्न मांगों को लेकर आज ज्ञापन दिया। किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अमर सिंह बिश्नोई ने जल संसाधन मंत्री को अवगत करवाया कि फिरोजपुर फीडर का दुरूस्तीकरण नहीं होने से राजस्थान की नहरों को हिस्से के अनुसार पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण किसानों को पूरा सिंचाई पानी नहीं पाने से उनकी फसलेंं प्रभावित होती हैं। राजस्थान की नहरों में पूरा पानी दिया ताकि किसानों को सिंचाई पानी समय पर मिल सके। राज्य सरकार द्वारा किसानों के ऋण पर ब्याज दर में छूट दी जावे।

No comments