ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
हनुमानगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती गुरु रविदास गुरु घर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर नवयुवक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत राम कालवा ने की। समस्त कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
गुरु रविदास सेवा समिति अध्यक्ष रामपाल जाटव ने फुले को शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला युगपुरुष बताया, जिन्होंने बालिकाओं के लिए विद्यालय स्थापित कर समाज को नई दिशा दी।
गुरु रविदास सेवा समिति अध्यक्ष रामपाल जाटव ने फुले को शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला युगपुरुष बताया, जिन्होंने बालिकाओं के लिए विद्यालय स्थापित कर समाज को नई दिशा दी।

No comments