सीता राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में दिव्य राम कथा जारी
हनुमानगढ़ में टाउन-जंक्शन रोड स्थित नव निर्मित सीता राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दिव्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तीसरे दिन शाम ठीक 5 बजे कथा का शुभारम्भ हुआ।
स्वामी महाराज ने प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक, वन गमन, माता सीता की अग्नि परीक्षा तथा श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं पर प्रकाश डाला। कथा के तीसरे दिन शयनाधिवास अनुष्ठान भी विधि-विधान से संपन्न हुआ। कथा के बाद शाम 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

No comments