Breaking News

श्री हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न

श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर युवा लंगर सेवा समिति 15 जेड द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत श्री बालाजी महाराज के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलन और भोग अर्पण के साथ विधिवत रूप से हुई।
कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व सभापति श्री अजय चांडक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री हनुमान जयंती हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है, जो संकट मोचन हनुमान जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण करने से सभी संकट दूर होते हैं। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति रही।

No comments