Breaking News

वृन्दावन विहार कॉलोनी में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर सम्पन्न

श्रीगंगानगर की वृन्दावन विहार कॉलोनी के पार्क में सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।
योगाचार्य अजय कुमार वर्मा ने शिविर में योग अभ्यास की सेवाएं प्रदान कीं, जिन्हें समापन अवसर पर सम्मानित किया गया। यह सायंकालीन शिविर कॉलोनीवासियों के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। शिविर के प्रभारी राकेश बोरड़ रहे।

No comments