Breaking News

बाबा साहेब अम्बेडकर मंच ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई

बाबा साहेब बी.आर. अम्बेडकर सर्व समाज एकता मंच ने शुक्रवार को नारी शिक्षा की अलख जगाने वाले महान देशभक्त, महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। जवाहरनगर थाने के सामने स्थित मेघवाल पंचायती धर्मशाला में किशोरी लाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने नारी शिक्षा और दलितों व शोषित वर्ग के लिए महात्मा फुले की ओर से दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया। इस मौके पर मेघवाल पंचायती धर्मशाला अध्यक्ष किशोरीलाल मेघवाल ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रेल को सुबह 11.15 बजे जवाहर नगर थाने के समीप स्थित मेघवाल पंचायती धर्मशाला में धूमधाम से मनाई जाएगी।

No comments