दुकानदार पूजा कर रहा था, अज्ञात युवक काउंटर पर रखा एक लाख रुपए का बैग लेकर फरार
सादुलशहर कस्बे में धान मंडी में दो अज्ञात युवक एक दुकान के काउंटर पर रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में एक लाख की नगदी तथा कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। जब यह घटना हुई तब दुकानदार पूजा कर रहा था। उसने बाद में देखा तो काउंटर पर बैग नहीं था।
पुलिस के अनुसार यह घटना विगत एक अप्रैल को धान मंडी की एक दुकान पर हुई। दुकानदार पुरुषोत्तमदास द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कल गुरुवार को अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार यह घटना विगत एक अप्रैल को धान मंडी की एक दुकान पर हुई। दुकानदार पुरुषोत्तमदास द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कल गुरुवार को अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

No comments