अपना घर आश्रम को स्मार्ट एलईडी टीवी और 40 गद्दे भेंट
श्रीगंगानगर के 17 एमएल, पठानवाला स्थित अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन हेतु भामाशाह अजय गुप्ता परिवार द्वारा 62 इंच की स्मार्ट एलईडी टीवी भेंट की गई। इसके साथ ही आश्रम को 40 गद्दे भी प्रदान किए गए।
आश्रम के सचिव जगीर फरमा ने बताया कि यह पहल प्रभुजनों को समसामयिक जानकारी से जोडऩे और उनके समय का सदुपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में सहायक होगी। वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र प्रसाद लोहिया और राजेश जैन ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

No comments