बीस दिन में दो गुणा हुई दही और छाछ की मांग
श्रीगंगानगर में होली के बाद से लगातार बढ़ रहे तापमान ने दही और छाछ की डिमांड में तेजी ला दी है। बीस दिन पहले तक रिटेल काउंटरों पर प्रतिदिन 40 से 50 छाछ की पैकिंग बेचने वाले दुकानदार बताते हैं कि अब वे हर दिन 80 से 100 पैकेट तक बेच लेते हैं, वहीं स्थानीय स्तर पर भी छाछ और दही का प्रोडक्शन बढ़ गया है। शहर के हनुमानगढ़ रोड पर कैंटीन के संचालक सुरजाराम बताते हैं कि वे अपने यहां चाय नाश्ता रखते हैं। कुछ दिन पहले छाछ की डिमांड आने लगी और अब हर दिन करीब सौ से ज्यादा ग्राहक छाछ की मांग करते हैं।
गांव मिर्जेवाला से श्रीगंगानगर दूध लेकर आने वाले मिलनसिंह का कहना था कि अब लोग दूध के साथ छाछ और दही की डिमांड करने लगे हैं।
सुखाडिय़ा नगर इलाके में छाछ बेचने वाले युवक ने बताया कि उसके पास मीठी और नमकीन दोनों तरह की छाछ उपलब्ध है। उसका कहना था कि उसके पास दोपहर तीन बजे के बाद मुश्किल से ही छाछ उपलब्ध हो पाती है।

No comments