Breaking News

अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में कल मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित अन्नक्षेत्र श्रीराम मंदिर में चैत्र शुक्ल नवरात्र में रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार सुबह राम जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में सजावट की गई है। साथ ही मंदिर में स्थापित राम दरबार का सुंदर शृंगार किया गया है।
मंदिर के प्रधान अजय कृष्ण स्वामी व मन्दिर के मुख्य सेवादार अभय शंकर स्वामी ने बताया कि राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया जिसकी पूर्णाहुति रविवार सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद भगवान श्रीराम को छप्पन भोग लगाया जाएगा तथा आयोजन में उपस्थित बच्चों को खिलौने वितरित किए जाएंगे।

No comments