Breaking News

सांझेदारी में खरीदी थी जेसीबी, पार्टनर की राशि हड़पी

श्रीगंगानगर में सांझंदारी में खरीदी गई जेसीबी को साजिश के तहत बेच कर पार्टनर के हिस्से की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। जवाहरनगर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन जनों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव नेतेवाला निवासी जगदीश पुत्र रामचन्द्र ने रिपोर्ट दी कि मैंन अजय कुमार पुत्र दुलीचंद निवासी चक 7 ई छोटी के पार्टनशिप में जेसीबी मशीन जून 2024 में 25 लाख 81 हजार रुपए में खरीदी थी। जेसीबी पर 13 लाख 53 हजार का ऋण भी बकाया था। काम अच्छा नहीं चलने पर अजय कुमार ने जेसीबी बेचने के लिए कहा। अजय ने जेसीबी का सौदा अमरजीत पुत्र माडूराम व उसके बेटे पवन कुमार के साथ 25 लाख रुपए में कर लिया। 50 हजार रुपए साई ले ली। शेष राषि 24 लाख 50 हजार रुपए में से 16 लाख 62 हजार रुपए ऋण की राशि देना तय हुआ था। आरोपी अजय कुमार ने अमरजीत व पवन कुमार के साथ राशि का लेनदेन कर लिया, लेकिन मेरे हिस्से की राशि न देकर धोखाधड़ी कर ली।

No comments