Breaking News

फिर शुरू हुआ सड़कों पर भैंसों का विचरण

श्रीगंगानगर शहर के मुख्य मार्गों पर फिर से भंैसों के झुण्डों का विचरण शुरू होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन पशुओं के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
एसबीटी के पाठक राजकुमार 'राजूÓ ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ मार्ग पर अंध विद्यालय के सामने भैंसों का झुण्ड सड़क के बीच विचरण करता है। इसके अलावा जस्सा सिंह मार्ग सहित अन्य मार्गों पर भी इन भैंसों के झुण्ड को सड़क पर देखा गया।
पूर्व में नगर परिषद प्रशासन की ओर से सड़क पर विचरण करने वाली भैंसों पर प्रतिबंध लगाया था। अब फिर से भैंसों का झुण्ड सड़कों पर विचरण करने लगा है।

No comments