Breaking News

बंद घर का ताला तोड़ कर अढ़ाई लाख रुपए से अधिक की नगदी चोरी

श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 3 में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़ कर अढ़ाई लाख रुपए से अधिक की नगदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अदालत से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर दर्ज मुकदमे में 52 वर्षीय तरूणा अरोड़ा निवासी रामसिंहपुर ने अपने संबंधी दीवानचंद चुचरा निवासी रावला, समधन संतोष चुचरा, इनके बेटे विकास चुचरा, दीवानचंद की बेटी व मेरी पुत्रवधू रिया, मीनू छाबड़ा, इसके पति गौरव छाबड़ा निवासी कुंज विहार श्रीगंगानगर, केशव मुंजाल, केशव की पत्नी रीना मुंजाल, रोमी गर्ग पुत्र बलदेव गर्ग रामसिंहपुर, किशोर चुचरा अनूपगढ़, अशोक चुचरा महेश चुरा निवासी अनूपगढ़ के खिलाफ अपने घर से दो लाख 67 हजार 324 रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है।

No comments