Breaking News

करणी सेना को रोकने को तैनात होंगे 8 हजार पुलिसकर्मी

खदेडऩे-लाठीचार्ज का रिहर्सल, आंसू गैस के गोले छोड़े, 3 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
आगरा में कल 12 अप्रैल को करणी सेना राणा सांगा की जयंती मनाई जाएगी। यहां रक्त स्वाभिमान सम्मेलन होगा। आयोजन रामीगढ़ी में होगा। इसको लेकर करणी सेना के लोग आगरा पहुंचने लगे हैं। करणी सेना से जुड़े बड़े नेता तीन दिन से आगरा में डेरा डाले हुए हैं।
रामी गढ़ी में भूमि पूजन हो चुका है। करणी सेना का दावा है कि कार्यक्रम में 3 लाख लोग पहुंचेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया के अलावा गांव गांव जाकर लोगों को बुलाने के लिए जनसंपर्क चल रहा है। उधर पुलिस ने भी पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

No comments