केंद्रीय मंत्री अलवर में जनता के बीच जाएंगे, विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे
अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 12 से 14 अप्रेल तक अलवर में जनता के बीच में आएंगे। 5 ग्राम पंचायतों को एक कलस्टर बनाकर कार्यक्रम होगा। इसमें आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी। यह जानकारी शुक्रवार को बीजेपी अलवर के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व महासिंह चौधरी ने दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 से 14 अप्रेल तक संसदीय क्षेत्र अलवर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सांसद संपर्क संवाद यात्रा रहेगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकारों की योजना व विकास के कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

No comments