कालूवाला से सालासर के लिए डाक ध्वजा यात्रा रवाना
श्रीगंगानगर के कालूवाला गांव से आज सालासर बालाजी मंदिर के लिए डाक ध्वजा यात्रा रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत गांव के मुख्य मंदिर से पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन के साथ हुई। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा को शुभकामनाएं दीं। डाक ध्वजा यात्रा का उद्देश्य बालाजी महाराज को विशेष ध्वजा अर्पित करना है।
ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।
ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।

No comments