Breaking News

राजस्थान में बदला मौसम, हनुमानगढ़ में बारिश: 20 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट

हनुमानगढ़ में शुक्रवार को नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम अचानक बदलाव आया। दोपहर में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चली। हनुमानगढ़ के नोहर में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का असर आज कई जिलों में देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। वहीं, 50्यरू की स्पीड तक आंधी चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
कुल 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए सिस्टम का असर 12 अप्रैल तक रहेगा। 14 अप्रैल से फिर से प्रदेश में गर्मी तेज होगी और हीटवेव का दौर शुरू होगा।

No comments