हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में की गई सजावट
रायसिंहनगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पंवारसर धाम हनुमान मंदिर रायसिंहनगर में कार्यक्रम जारी है। इस अवसर पर मंदिर में भव्य सजावट की गई है। दूसरे दिन राम नाम जाप का अखंड जाप किया जा रहा है। मंदिर में पहुंचने वाले भक्त जनों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। सैकड़ो सेवादारों की टीम सेवा कार्य में जुटी हुई है। श्री बालाजी महाराज को सवामणि का भोग भी लगाया जा रहा है। मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

No comments