Breaking News

जीरे की फसल का बंपर उत्पादन, इसलिए आ रही भावों में गिरावट

गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी नए सीजन की जीरा फसल की आवक शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले भावों में मंदी आने से किसान मायूस हो गए थे, अब फिर धीरे-धीरे तेजी आने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि जीरे के भाव उत्पादन से ज्यादा निर्यात से प्रभावित होते हैं। निर्यात में मांग बढऩे पर यहां भावों मेंं तेजी आ जाती है। यहां का जीरा बांग्लादेश और चीन में निर्यात होता है।
श्रीगंगानगर शहर के जीरा व्यवसायी राजेंद्र कुमार अग्रवाल से बात की तो उन्होंने बताया कि इन दिनों जीरे का भाव यहां  25000 से 27000 रुपए एवं नागौर की मंडी में 23000 से 24000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

No comments