दिल्ली में आज से आयुष्मान भारत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
दिल्ली में आज से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। 5 अप्रेल को केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू साइन होने के बाद दिल्ली इस योजना को लागू करने वाला देश का 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। इसके लिए आधार और अन्य पहचान पत्र जरूरी होंगे।
No comments