Breaking News

मुख्यमंत्री का सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हनुमानगढ़ आगमन पर जिला सर्व ब्राह्मण महासभा ने सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामानंद बोहरा, महासचिव  चंद भान तिवारी, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा व मनोज शर्मा, संयुक्त सचिव लोकराज शर्मा, मूलचंद शर्मा, पकासरणा के तहसील अध्यक्ष भीमसेन पारीक सहित वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

No comments