मंदिरों को देवस्थान विभाग से मिले बजट में घोटाला
बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिलों में देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले मंदिरों के लिए नवरात्रि पर सजावट, भोग और महाआरती के लिए 50-50 हजार के बजट की घोषणा की गई थी। बांसवाड़ा जिले के कई पुजारियों का आरोप है कि जिस फर्म को यह पैसा खर्च करना था, उसने एक किलो घी, एक किलो तेल और मिठाई का डिब्बा देकर कागज पर साइन करा लिए।
मंदिर के पुजारियों ने ने बताया- टेंडर की शर्तों के अनुसार नवरात्रि पर्व के शुरू होने से पहले ही सभी मंदिरों में सजावट सामग्री और अन्य सभी सुविधाएं पहुंचनी थी। लेकिन जिस फर्म को टेंडर मिला उसने मंदिर के पुजारियों को सिर्फ 1 किलो घी, 1 किलो तेल, 500 ग्राम मिठाई का डिब्बा लेकर साइन करा लिए।

No comments