लकडिय़ों से लदे दो ट्रैक्टर रेहड़े पकड़े
पदमपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटी गई लकडिय़ों से लदे दो ट्रैक्टर रेहड़े पकड़ कर 70 क्विंटल लकड़ी जब्त कर ली गई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह शेखावत, सहायक वनपाल विक्रम सिंह व दिनेश कुमार पर्यावरण पे्रमी 3 डीडी डेल्वा की टीम ने दिलप्रीत सिंह पुत्र गुरुप्यार सिंह निवासी एक बीबी को ट्रैक्टर रेहड़े में शीशम प्रजाति की 40 क्विंटल अवैध लकड़ी ले जाते हुए काबू कर लिया। इसी टीम ने निरवेर सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी 37 बीबी को ट्रैक्टर रेहड़े में शीशम की 30 क्विंटल अवैध लकड़ी लाते हुए काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। यह लकड़ी खेतों से अवैध रूप से काट कर लाई गई थी।

No comments