Breaking News

इस बार पिराई सत्र 121 दिन चला, 15.92 लाख क्विंटल गन्ने की रिकॉर्ड पिराई

श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित  शुगर मिल में गन्ना पिराई सीजन का समापन हो गया है। इस बार पिराई सत्र 121 दिन चला। गुरुवार देर रात 12 बजे तक 15.92 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हुई है,  जो पिछले ढाई दशक का एक रिकॉर्ड है। शुगर मिल के महाप्रबंधक प्रदीप अरोड़ा ने बताया कि देर रात को चैन बंद हो गई, अब  करीब 3 दिन में साफ-सफाई सहित अन्य कार्य पूरे हो जाएंगे।
पिराई सत्र के समापन के साथ ही  आज सुबह पूजा-पाठ किया गया। इस सीजन में गन्ने की पिराई 11 दिसंबर को शुरू हो गई थी। प्रतिदिन 13157 हजार क्विंटल गन्ने की औसत पिराई हुई है। महाप्रबंधक के अनुसार अब तक 15 मार्च तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। अब जल्द ही किसानों को उनका बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

No comments