Breaking News

गूंज रहा सिया राम जय-जय सिया रामा

श्रीगंगानगर शहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित बालाजी धाम में इन दिनों अखंड रामनाम संकीर्तन गूंज रहा है।  मौका है यहां हनुमान जयंती पर हो रहे धार्मिक आयोजन का। यहां हनुमान जयंती पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन होता है। इसमें हर साल करीब पांच दिन का अखंड रामनाम जाप होता है। इस बार इसे छह दिवसीय रखा गया है।
सोमवार से शुरू हुए आयोजन के दौरान दिन और रात को अखंड राम नाम संकीर्तन किया जा रहा है। इसके लिए नौ-नौ लोगों की टीमें बनाई गई हैं।
मंदिर परिसर में ही चूरमें की सवामणी बनाई जा रही है। इस बार करीब 170 से ज्यादा सवामणी के लिए लोग आग्रह कर चुके हैं।

No comments