Breaking News

सुबह आंधी जैसे हालात, उसके बाद तेज गर्मी

श्रीगंगानगर में मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए शुक्रवार अल सुबह तेज  हवा चली वहीं सुबह दस बजे तक तेज गर्मी के हालात हो गए।
गर्मी के चलते सड़कों पर निकले लोगों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से सड़कों पर आवाजाही नजर आने लगी लेकिन अधिकांश लोग धूप से बचाव किए नजर आए। किसी ने सिर पर गमछा रखा तो कोई टोपी सिर पर रखकर गर्मी से बचाव के जतन करते दिखा।
गर्मी का आलम यह रहा कि दोपहर की बसों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई।

No comments