Breaking News

कांग्रेस एमएलए विनेश फोगाट ने भाजपा सरकार का आभार जताया

हरियाणा की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार की ओर से 4 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा के बाद आभार जताया है। सरकार उन्हें यह प्राइज मनी पेरिस ओलिंपिक में शानदार खेल दिखाने के लिए देने वाली है।
इसे लेकर विनेश ने सोशल मीडिया पर कहा है कि वह इस पैसे से इंटरनेशनल लेवल की एक खेल एकेडमी बनाएंगी। यह उनका सपना है, जो इस प्राइज मनी के जरिए साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक इनाम नहीं है, बल्कि अवसर है। यह असली जीत है।

No comments