Breaking News

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सवाई माधोपुर पहुंची

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह सोमवार शाम को सवाई माधोपुर पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर पुराने शहर के हरसहाय जी के कटले में महिला कांग्रेस और जिला कांग्रेस की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में कोई भी जन कल्याण की नीति लागू नहीं की है। भाजपा और संघ के लोग देश को धर्म और जाति में बांट देना चाहते हैं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments