Breaking News

बालाजी धाम में हनुमान जयंती पर छह दिवसीय कार्यक्रम शुरू

श्रीगंगानगर में हनुमान जयंती पर सोमवार से हनुमानगढ़ मार्ग स्थित शहर के बालाजी धाम में धार्मिक आयोजन शुरू हुआ। छह दिन चलने वाले आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई  है। मंदिर के बाहर सोमवार सुबह से श्रद्धालु जुटे थे।
पहले दिन शुरुआत यज्ञ से हुई। इसके बाद अखंड रामनाम संकीर्तन शुरू हुआ। संकीर्तन 12 अप्रैल को शाम सवा छह बजे संपन्न होगा।
इस दौरान बजरंग बली को फलों और ड्राई फ्रूट की कई सवामणियों का भोग लगाया जाएगा।
अखंड रामनाम संकीर्तन के लिए सेवादारों को अलग ड्यूटियां दी गई है।

No comments