पांचवीं बोर्ड परीक्षा शुरू
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी परीक्षा केन्द्रों पर आज पांचवीं बोर्ड की परीक्षा से शुरू हुई। आज प्रात: 8 से 10.30 बजे तक पहले दिन अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा हुई। पांचवीं बोर्ड की यह परीक्षा में सरकारी स्कूलों में आयोजित हो रही है। जहां प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भी सरकारी स्कूलों में परीक्षा देने पहुंचे। जिला मुख्यालय पर स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आज केन्द्राधीक्षकों की देखरेख में परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज (प्रा.शि.) विभाग बीकानेर के निदेशक सीताराम जाट के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की ओर से आज पांचवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू करवाई गई। पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 17 अपै्रल तक आयोजित होगी।
No comments