Breaking News

सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेेंगे सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 और 9 अप्रैल को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ दौरे के दौरान सीएम की कड़ी सुरक्षा में सैकड़ों पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहेंगे। सीएम श्री शर्मा 8 अपे्रल को शाम सात बजे सड़क मार्ग से सूरतगढ़ मार्ग पर स्थित होटल केएलएम में पहुंचेंगे। होटल में सीएम की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। शहर में सीएम के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा में तैनात अधिकारियों व जवानों की ड्यूटी लगाने की कवायद की जा रही है।
सीएम श्री शर्मा 9 अप्रैल को होटल केएलएम में ही सुबह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सुबह 11 बजे वे नई धानमंडी में सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे किसानों और व्यापारियों से भी मुलाकात करेंगे। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया जा रहा है। सीएम शिवपुर हैड का निरीक्षण करेंगे।

No comments