Breaking News

उदयपुर में ग्रामीणों की नींद उड़ाने वाला तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद

राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में गंदोली गांव में पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों की नींद उडाने वाला तेंदुआ शुक्रवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया।
मावली ब्लॉक के गंदोली गांव और आसपास के इलाके में बीते तीन दिनों से तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों में भय पैदा कर दिया था। ग्रामीण हर पल इस डर में जी रहे थे कि कहीं तेंदुआ घरों में न घुस जाए। वन विभाग ने गांव वालों की मांग पर पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ बेहद चालाकी से हर बार उसे चकमा देता रहा।

No comments