Breaking News

मैं माफी नहीं मांगूगा, ज्ञानदेव आहूजा अपनी बात पर कायम; टीकाराम जूली पर कसा तंज

बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने बीजेपी की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद माफी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा विरोध कांग्रेस नेताओं से हैं, ना कि किसी दलित से. अलवर स्थित श्री राम मंदिर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के जाने के बाद उन्होंने मंदिर में गंगाजल का छिड़काव किया था. कांग्रेसी नेताओं ने इसकी निंदा की थी. वहीं, इस मामले में बीजेपी ने भी स्पष्टीकरण मांगा था. एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह अपनी बात पर अडिग हैं और माफी नहीं मांगेंगे.
आहूजा ने कहा, उनका विरोध कांग्रेस नेताओं से था, न कि दलितों से. कांग्रेस ने रामसेतु और राम जन्मभूमि पर सवाल उठाए थे

No comments