घर-घर हुए शक्ति पूजन, कन्याओं को करवाया भोजन
श्रीगंगानगर में ंदेवी दुर्गा की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को घर-घर दुर्गा पूजन किए गए। लोगों ने देवी दुर्गा की आराधना की और घरों में देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन करवाया। उन्हें दक्षिणा व उपहार दिए गए और सभी के मंगल की कामना की गई। घरों और मंदिरों में सुबह से देवी दुर्गा के पूजन की तैयारियां शुरू हो गई।
देवी को लाल पुष्पों की माला के साथ प्रसाद अर्पित किए गए। श्रीगंगागनर अंचल में देवी को हलवे और चने का प्रसाद लगाने की परंपरा है। ऐसे में सुबह से ही घरों में हलवा और चने बनाने का क्रम शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक लोगों ने कन्या पूजन शुरू कर दिए।
कन्या पूजन के लिए घर-घर कन्याओं की तलाश की गई। नौ कन्याओं के साथ एक भैरों स्वरूप बालक को भी भोजन करवाया गया। इन लोगों को भोजन करवाने के बाद दक्षिणा और उपहार भेंट किए गए।

No comments