सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत
हनुमानगढ़ जिले में बीते 24 घंटे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि खेत में पानी लगाते समय एक युवक की डिग्गी में डूब जाने से भी मृत्यु होने का मामला सामने आया है।
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के मुताबिक हनुमानगढ़ टाउन-रावतसर मेगा हाईवे पर गुरुवार सुबह चक 16 एमडी के नजदीक एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 7 वर्षीय पायल नामक बालिका घायल हो गई। उसे लोगों ने तुरंत हनुमानगढ़ के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे को लेकर राजेंद्र भाट द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पिकअप चालक के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
उधर, हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में बावरियोंवाली ढाणी के पास बुधवार-गुरुवार की रात्रि एक बाइक अचानक सामने आए आवारा पशु से टकरा गया। मोटरसाइकिल चला रहा दर्शनसिंह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे भी लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के ही गांव धोलीपाल के 18 वर्षीय युवक शुभम की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि धोलीपाल निवासी सोहनलाल ने रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा शुभम बुधवार की रात को खेत में काम कर रहा था। इस दौरान वह डिग्गी पर लगी मोटर संभालने के लिए गया तो पैर फिसल गया और डिग्गी में गिर गया।

No comments