हनुमानगढ़ में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश
हनुमानगढ़ में शुक्रवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से चल रही हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ। दोपहर में आसमान में बादल छाए और मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलीं। हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
तेज हवाओं के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा क्षेत्र में गरजना के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।
तेज हवाओं के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा क्षेत्र में गरजना के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया।

No comments