Breaking News

गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी भीषण आग

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर कस्बे में शुक्रवार को करीब 11:30 बजे वार्ड नंबर 5 स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
घटना की सूचना पर तुरंत हरकत में आई स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आगजनी की चपेट में आने से घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार, सादुलशहर के वार्ड 5 में हेड कॉन्स्टेबल रामभगत मय जाप्ता नाकाबंदी पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें सिलेंडर में गैस लीक होने से आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

No comments