Breaking News

देश के 9 राज्यों में आज लू की चेतावनी

देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में भीषण गर्मी दौर शुरू हो चुका है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री पार है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 13 राज्यों में आंधी-बारिश आशंका जताई गई है। इधर, राजस्थान में अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर शहर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज यहां हीटवेव का रेड अलर्ट है।

No comments