Breaking News

चीन बोला: ट्रेड वॉर हुआ तो हम तैयार, ट्रम्प ने 50 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी दी

अमरीका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर चीन अमरीका पर लगाया गया 34 फीसदी टैरिफ वापस नहीं लेता है तो उस पर बुधवार से 50 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लागू होगा। इसे लेकर चीन ने कहा है कि हमारे ऊपर लगे टैरिफ को और बढ़ाने की धमकी देकर अमरीका गलती कर रहा है। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। हम आखिर तक लड़ाई के लिए तैयार हैं।

No comments