Breaking News

जयपुर में फैक्ट्री मालिक ने कार से 9 को कुचला

जयपुर में तेज रफ्तार एसयूवी कार ने सडक़ों पर कोहराम मचा दिया। नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 7 किलोमीटर तक रफ्तार में एसयूवी दौड़ाई।
बेकाबू कार ने पैदल चल रहे और गाड़ी सवार 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर घायल हैं। घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले एमआई रोड पर एक तेज रफ्तार कार के वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कार शहर की तंग गलियों में घुस गई।

No comments