बिजली की ढीली तारों के कारण 6 बीघा गन्ने के खेत में भीषण आग लगी
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 39-एफ में एक किसान के खेत में पक कर तैयार गन्ने की फसल बिजली की ढीली तारों की वजह से लगी आग के कारण जलकर स्वाहा हो गई। लगभग 6 बीघा भूमि में गन्ने की फसल जल गई, जिससे किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहरको आग लगने की सूचना मिलने पर श्रीगंगानगर से दमकल कर्मी काला सिंह किसान के खेत पहुंचे। अनेक ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए थे। दमकल कर्मियोंने ग्रामीणों के सहयोग से निरंतर पानी डालकर आग पर काबू पाया।

No comments