Breaking News

किसान के घर से 28 लाख की नगदी और 9 लाख के स्वर्ण जेवरात चोरी

श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ थाना क्षेत्र में चक 9-ए में एक किसान के घर से 28 लाख से अधिक की नगदी और लगभग 9 लाख रुपए मूल्य के स्वर्ण जेवरात चोरी हो गए। किसान हरियाणा में अपने एक रिश्तेदार का निधन होने के कारण परिवार सहित शोक व्यक्त करने के लिए गया हुआ था।
पुलिस के अनुसार गुरतेज सिंह सोमवार रात लगभग 8 बजे वापस घर पहुंचा तो अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों के अंदर अलमारियां तथा बक्से खुले पड़े थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे की अलमारी में रखे 28 लाख रुपए तथा दूसरे कमरे में अलमारी के लॉकर में रखें करीब 10 तोला सोने के जेवरात व 10 हजार रुपए की नगदी नहीं मिली। गुरतेजसिंह द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

No comments