Breaking News

मुख्यमंत्री आज कई कार्यक्रमों भाग लेंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 अप्रेल को रात्रि तक श्रीगंगानगर पहुंचें। वे आज 9 अप्रेल को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सीएमओ से प्राप्त मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 9 अप्रेल को प्रात: 8.30 से 10 बजे तक होटल केएलएम में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद 10.10 बजे नई धानमंडी श्रीगंगानगर में सरसों की एमएसपी पर खरीद का शुभारंभ करेंगे और किसान-व्यापारी संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर 11.05 बजे विंडसर रिसोर्ट पहुंचेंगे।
वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वे 11.25 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर 11.50 बजे शिवपुर हैड पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे बिश्नोई मंदिर डाबला और 2.20 बजे गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन बजे बुड्ढाजोहड़ से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन सूरतगढ़ पहुंचेंगे। सूरतगढ़ में (सूरतगढ़ थर्मल पॉवर स्टेशन) एसटीपीएस का निरीक्षण एवं अधिकारियों की बैठक लेंगे।

No comments