अनाज मंडी में चोरों ने 5 दुकानों के ताले तोड़े:2 दुकानों से 11 लाख का कैश चोरी
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में चोरों ने अनाज मंडी के अंदर 5 दुकानों को अपना निशाना बनाया। अनाज मंडी के अध्यक्ष योगेश जिंदल ने बताया कि चोर दो दुकानों के अंदर करीब 11 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं 3 दुकानों के चोरों ने सिर्फ ताले तोड़े। घटना के समय मंडी में तैनात दोनों गार्ड सो गए थे। सुबह 5 बजे जब गार्डों ने दुकानों के ताले टूटे देखे तो, घटना की सूचना व्यापारियों को दी। घटना को लेकर व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन समय के लिए मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है।

No comments