Breaking News

संविदाकर्मी को नौकरी से हटाने पर अफसर को फटकार

अलवर में द अलवर सेंट्रल अलवर को-ऑपरेटिव बैंक होपसर्कस मुख्य ऑफिस से संविदा पर काम करने वाल महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नौकरी से हटाने वाले अफसर को वन मंत्री संजय शर्मा ने फटकार लगाई है। मंत्री ने कहा- कर्मचारी को वापस लगाओ। वरना खुद भी तय कर लो, राजस्थान में कहां जाना है। संविदा पर काम करने वाली चतुर्थ श्रेणी को तुरंत कैसे हटा सकते हैं।
वन मंत्री संजय शर्मा शनिवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। तब अलवर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी महिला नरेंद्र कौर अपनी परिवेदना लेकर पहुंची। संविदा पर नौकरी लगी महिला की वन मंत्री ने पूरी बात सुनी। उसके तुरंत बाद को-ऑपरेटिव बैंक अलवर के एमडी देवी दास बैरवा को फोन लगाया।
अफसर को फोन पर ही कहा- इस जरूरतमंद महिला को अचानक क्यों हटाया। इसे वापस लगाओ। यह भी कहा कि आप जिस भाषा में बात कर रहे हो। उससे लगता है मुझसे मिलने की जरूरत नहीं है। आप खुद तय कर लेना राजस्थान में कहां जाना है।

No comments