Breaking News

कलेक्टर ने भेजा 15 गांव हटाने प्रस्ताव:झुंझुनूं नगर परिषद सीमा का मामला

झुंझुनूं नगर परिषद की सीमा के विस्तार को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक नया मोड़ आया है। कलेक्टर ने पूर्व में शामिल किए गए 23 राजस्व गांवों में से 15 को हटाने का संशोधित प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही चिड़ावा नगर पालिका में जुड़े हुए राजस्व गांवों को भी हटाने की सिफारिश की गई है।
गौरतलब है कि 25 मार्च को जारी अधिसूचना में नगर परिषद की सीमा में 23 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था, जिसके बाद से ही विवाद जारी था।

No comments