Breaking News

30 अप्रेल और 12 मई को रहेगी जैसलमेर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी

जैसलमेर के जिला कलक्टर प्रतापसिंह ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि 30 अप्रेल को अक्षय तृतीया और 12 मई को पीपल पूर्णिमा पर होने वाले संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन तिथियों पर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाहों की संभावना रहती है, जिन्हें बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध माना जाता है।
जैसलमेर के जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर विभागों के कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सदस्यों,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला सुरक्षा सहायिकाओं के माध्यम से बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता फैलाएं।

No comments