Breaking News

नए बस स्टैंड से 500 रूटों पर चलेंगी बसें, अगले महीने जमीन अधिग्रहण करेगी


अलवर में हनुमान सर्किल के पास नए अत्याधुनिक बस स्टैंड के लिए यूआईटी ने मई में जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। इस जमीन का कुछ हिस्सा देवस्थान विभाग के पास भी है, इसलिए मंजूरी को फाइल वहां भी भेजी गई है। साथ ही परिवहन निगम के अधिकारियों से भी बात की जा रही है। जयपुर स्तर के अधिकारियों से भी बातचीत होगी। बताया जा रहा है कि नए बस स्टैंड से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 500 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।

No comments