Breaking News

कर्मचारी के डॉक्यूमेंट से बनाई फर्जी फर्म,13.28 करोड़ का लेनदेन

अजमेर में एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीडि़त के पैन कार्ड और केवाईसी डॉक्यूमेंट से फर्जी फर्म बनाकर 13.28 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है। पीडि़त को इसकी जानकारी आयकर विभाग के नोटिस के बाद मिली थी। पीडि़त की ओर से दरगाह थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पीडि़त ने शिकायत देकर बताया कि वह कंपनी में कार्यरत है। 19 मार्च 2025 को उससे आयकर विभाग से एक ईमेल प्राप्त हुआ था। जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 13.28 करोड़ की व्यवसाय एक प्राप्तियां दिखाई गई थी जबकि उसकी व्यावसायिक आय मात्र 2 लाख है।

No comments